यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, फूड प्लाजा का संचालन करेगी गोयल एंड गोयल.
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा की नई यूनिट का उद्घाटन शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को हुआ. इस कार्यक्रम में आईआरसीटीसी के जीजीएम मनोज कुमार सिंह (IRTS) मुख्य अतिथि थे. मनोज कुमार सिंह ने फूड प्लाजा का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में एआरएम टाटानगर, एसीएम चक्रधरपुर, स्टेशन डायरेक्टर, और गोयल एंड गोयल के मालिक पंकज गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. फूड प्लाजा का संचालन गोयल एंड गोयल द्वारा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : वर्कर्स कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
जन आहार को भी जल्द चालू किया जाएगा

बता दें कि पहले मौजूद फूड प्लाजा को लाइसेंस फीस की अनियमितताओं के कारण बंद कर दिया गया था. आईआरसीटीसी ने नए टेंडर प्रक्रिया के तहत इसे पुनः चालू कराया है. आने वाले समय में स्टेशन पर स्थित जन आहार को भी जल्द चालू किया जाएगा. 15 जनवरी 2025 को जन आहार यूनिट के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है. सभी खाद्य पदार्थ बेस किचन से सप्लाई किए जाएंगे. बेस किचन में आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद होंगे.
इसे भी पढ़ें : गोंड समाज का बड़ा देव पूजा सह मिलन समारोह 12 जनवरी को
स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन आसानी से उपलब्ध होगा.
फूड सेफ्टी सुपरवाइजर 24/7 लाइव मॉनिटरिंग के साथ खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करेगे. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि फूड प्लाजा का संचालन यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. आईआरसीटीसी उच्च गुणवत्ता वाले भोजन और सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है. बेस किचन प्रणाली के लागू होने से भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. आने वाले समय में यह पहल यात्रियों के लिए और भी लाभदायक सिद्ध होगी. यह फूड प्लाजा यात्रियों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता वाले भोजन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है. स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन आसानी से उपलब्ध होगा. यात्रियों ने इस पहल की सराहना की और इसे सुविधाजनक और भरोसेमंद बताया.
इसे भी पढ़ें : गुवा में टेंपो पलटने से 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल
There is no ads to display, Please add some



















































