Deoghar : बंधा मोहल्ले में जमीन में दफन वृद्ध महिला का शव मिला,  पुलिस ने खुदाई कर निकाली लाश, पति फरार

देवघर : शहर के बंधा मोहल्ले में बुधवार की देर रात एक खाली पड़े प्लॉट की चहारदीवारी के बगल जमीन में दफन वृद्ध महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मिट्टी से लाश का हाथ बाहर निकला था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे. मोहल्ले के लोग नजदीक पहुंचे तो महिला का हाथ देख उनके होश उड़े गए. आनन-फानन में मोहल्लेवासियों ने रिखिया थाने की पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि जमीन में किसी की लाश दफन है. इसके बाद अंचलाधिकारी को बुलाया गया, ताकि मजिस्ट्रेट की देखरेख में जमीन की खुदाई कर लाश को निकाला जा सके. खुदाई कर लाश को बाहर निकाला गया. लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी तथा उससे दुर्गंध आ रही थी. महिला बंधा मोहल्ले में किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती थी. उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. महिला के नाम-पता की जानकारी नहीं मिल पाई है. घटना के बाद से महिला का पति गायब है.
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

    Spread the love

    Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time