देवघर : शहर के बंधा मोहल्ले में बुधवार की देर रात एक खाली पड़े प्लॉट की चहारदीवारी के बगल जमीन में दफन वृद्ध महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मिट्टी से लाश का हाथ बाहर निकला था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे. मोहल्ले के लोग नजदीक पहुंचे तो महिला का हाथ देख उनके होश उड़े गए. आनन-फानन में मोहल्लेवासियों ने रिखिया थाने की पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि जमीन में किसी की लाश दफन है. इसके बाद अंचलाधिकारी को बुलाया गया, ताकि मजिस्ट्रेट की देखरेख में जमीन की खुदाई कर लाश को निकाला जा सके. खुदाई कर लाश को बाहर निकाला गया. लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी तथा उससे दुर्गंध आ रही थी. महिला बंधा मोहल्ले में किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती थी. उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. महिला के नाम-पता की जानकारी नहीं मिल पाई है. घटना के बाद से महिला का पति गायब है.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: झामुमो का स्थापना दिवस 2 फरवरी को दुमका में, कार्यकर्ताओं का उत्साही काफिला होगा रवाना
There is no ads to display, Please add some


















































