पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है – डा. अजय

विश्व मंदी के दौर में डा.मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया था.

 

जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. मनमोहन सिंह सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाऐंगे। उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था.

अजय कुमार ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में आम लोगों के लिए फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन, सूचना का अधिकार जैसे कानून बनाए गए. वहीं उन्होंने मनरेगा के तहत लोगों को 100 दिन काम का अधिकार के तहत विश्व में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली योजना की शुरुआत कर विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य किया था. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 10 वर्षो का कार्यकाल देश स्वर्णिम काल के रूप में याद रखेगा। इस दुख की घड़ी में सभी कांग्रेसजन उनके परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, यही ईश्वर से प्रार्थना करते है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *