।
सरायकेला : सरायकेला झामुमो नगर कमिटी के अध्यक्ष शंभू आचार्य की नेतृत्व में पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली,जिला उपाध्यक्ष भोला महांती,नगर सचिव तपन कामिल सहित झामुमो की एक दल ने सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्ड के जन समस्याओं की निदान हेतु नगर पंचायत प्रशासक शशि शेखर सुमन से भेंटवार्ता की ।
कल्याणकारी योजनाओं की लाभ जन जन तक पहुंचाने की मांग
उपरोक्त भेंटवार्ता में नेताद्वय ने प्रशासक से मांग करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए अविलंब जल संकट को दूर करने तथा टैंकर से जलापूर्ति करने,सूखाग्रस्त क्षेत्र में डीपबोरिंग करने,वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइट लगाने, नाली से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त के साथ साफ सफाई करने,नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों की समस्या सुन कर समाधान करने,सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभ जन जन तक पहुंचाने, क्षेत्र में जन उपयोगी विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने सहित कई प्रकार की जन सेवी मांग रखी गई,जिसपर सकारात्मक जवाब मिला ।
समाधान का प्रयास किया जाएगा
नगर प्रशासक शशि शेखर सुमन ने कहा कि जिन क्षेत्र में समस्या है वहां के लोग नगर पंचायत कार्यालय में आकर संपर्क स्थापित कर सकते है,उनकी समस्या की समाधान का प्रयास किया जाएगा,भेंटवार्ता में मुख्य रूप से सौरव साहू,अभिनाश कबी,जगबंधु आचार्य,गोविंद साहू, छोटेलाल साहू,राहुल आचार्य,राजेश भोल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some



















































