Seraikela : निकाय चुनाव में देरी के खिलाफ भाजपा का धरना, तिथि घोषित करने की मांग

  • सरायकेला नगर पंचायत में एकदिवसीय प्रदर्शन, दलीय आधार और EVM से मतदान की उठी मांग
  • लोकतंत्र की मजबूती के लिए समय पर चुनाव की मांग

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में हो रही देरी के विरोध में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव की तिथियां शीघ्र घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा मतदान में ईवीएम लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेकृष्ण प्रधान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, देवाशीष राय और विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का आक्रोश

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बद्रीनाथ दोरोगा ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री सुमित चौधरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुरलीधर प्रधान द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सूर्या देवी, कबीता दास, रीता दुबे, राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, बीजु दत्ता, गणेश महांती, पिंकी मोदक, माईकल महतो, तुषार दुबे, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कबी, आजम्बर मुखी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समय पर निकाय चुनाव कराना आवश्यक है।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

Spread the love

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time