Jamshedpur : सरजामदा ईजीएल मैदान में खेल प्रेमियों को सामान्य अवसर देने की मांग

 

जमशेदपुर : सारजमदा स्थित ईजीएल मैदान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में उक्त मैदान का उपयोग सभी तरह के खेलों के लिए किया जाता था। परंतु हाल के समय में खेल मैदान के जीर्णोद्धार के बाद क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को मैदान में खेलने से मना किया जा रहा है । जिसे लेकर स्थानीय क्रिकेट खेल प्रेमियों में असंतोष है। बुधवार को सबों ने एक बैठक कर निर्णय लिया कि जनप्रतिनिधियों समेत उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर मैदान को दो टुकड़ों में बांटने की पहल पर रोक लगाने की मांग करेंगे। साथ ही सभी खेल प्रेमियों को मैदान में सामान्य अवसर देने की भी मांग की जाएगी। बैठक के बाद मैदान में उपस्थित स्थानीय खिलाड़ियों ने विरोध जताया तथा नारा लगाया।

इसे भी पढ़ें : Potka : मुक्तेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, पूजा-अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना की

 

Spread the love

Related Posts

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time