Potka: तारा पब्लिक इंग्लिश स्कूल बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है, वार्षिक महोत्सव में बोले डीसी

पोटका: हाता स्थित तारा पब्लिक इंग्लिश स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. इस अवसर पर जिले के उपयुक्त अनन्य मित्तल, सिविल सर्जन शाहिर पॉल, पूर्व सिविल सर्जन जुझार माझी समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने ओल्ड एज होम जैसे नाटक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देशभक्ति, भाषा-संस्कृति, सामाजिक जागरूकता के विषय पर कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं.

सामाजिक जागरूकता और शिक्षा का संदेश

बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए इन नाटकों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई गई. साथ ही, बच्चों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का गहरा संबंध है. इस कार्यक्रम के दौरान अभिभावक भी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया.

 

अतिथियों द्वारा सम्मान और उत्साहवर्धन

कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित अतिथियों को विद्यालय के निदेशक पूनम लाल और प्रधानाचार्य कमलेश मिश्रा द्वारा शाल और मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया. उपयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि उन्होंने 2017 में पोटका बीडीओ के रूप में कार्य करते हुए इस विद्यालय का दौरा किया था और उस समय के उत्साह और जोश को आज भी महसूस किया.

 

विद्यालय के प्रति स्नेह और प्रशासन से सहयोग

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन से यदि विद्यालय को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है, तो वे हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि तारा पब्लिक इंग्लिश स्कूल बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में अग्रणी है.

 

इसे भी पढ़ें : Potka : प्रयागराज की भगदड़ में लापता गीता सकुशल घर लौटीं, दंपत्ती को डीसी ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Potka : पोटका के पण्डियासाई गांव में जल जमाव सेे ग्रामीण परेशान, सात महीने पानी में डूबी रहती है मुख्य सड़क, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time