Potka : प्रयागराज की भगदड़ में लापता गीता सकुशल घर लौटीं, दंपत्ती को डीसी ने किया सम्मानित

जुगसलाई के दंपत्ती ने गीता की घर वापसी में मदद की.

पोटका : प्रयागराज के महासंगम में स्नान करने गए पोटका के हाता की गीता देवी भगदड़ के दौरान लापता हो गई थी.  उनके परिवारजन काफी परेशान हो गए थे.   इस बीच जमशेदपुर के सुरेंद्र चौधरी एवं उनकी पत्नी संगीता देवी एक फरिश्ता बनकर आ.  महाकुंभ से गीता देवी की सकुशल वापसी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा. जिसको लेकर विद्यालय प्रबंधन एवं जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा इस महान कार्य के लिए मोमेंटो एवं साल ओढ़ाकार सुरेंद्र चौधरी एवं उसकी पत्नी संगीता देवी को सम्मानित किया गया.  वही अपने शब्दों में उपायुक्त ने कहा कि आज भी मानवता जिंदा है.

उपायुक्त ने सराहना की

जिसके बल पर सहयोग, सद्भाव, परोपकार जैसे शब्द के मायने है। वहीं जिले के उपायुक्त ने इस महान कार्य के लिए सुरेंद्र चौधरी एवं संगीता देवी की काफी सराहना की स्टेज के इस अदभुत मिलन में गीता देवी एवं संगीता देवी दोनों अपने आँशु को रोक नहीं पाई ऐसा लग रहा था मानो दो बहनों का बरसों बाद मिलन हो रहा हो वही नया जीवन पाकर गीता देवी काफी गर्व महसूस कर रही थी तो दूसरी ओर जिले के उपायुक्त ने इस महान कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन की काफी सराहना की.

इसे भी पढ़ें : Maha Shivratri: महाशिवरात्रि से एक दिन पहले गुजरात के प्राचीन मंदिर से हुई शिवलिंग की चोरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time