Deoghar: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के पुत्र को 12वीं में 96 प्रतिशत अंक

देवघर: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूपा केसरी के पुत्र कुमार आदित्य विराट ने सीबीएसई प्लस-टू परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है. आदित्य डीपीएस रांची का छात्र है और उसने विद्यालय में 11वां स्थान प्राप्त किया है.

 

कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बना रहा है भविष्य
वर्तमान में आदित्य कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. उसके पिता उमेश कुमार केसरी ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों पर गर्व है और पूर्ण विश्वास है कि आदित्य भविष्य में बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा.

 

रूपा केसरी ने कहा – “परिवार मेरी प्राथमिकता”
आदित्य की माँ और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूपा केसरी ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच भी वह अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सजग और संकल्पित हैं. उन्होंने कहा, “परिवार मेरी प्राथमिकता है और मैं अपने दोनों बच्चों की शिक्षा और विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं.”

इसे भी पढ़ें : Deoghar: DC ने बढ़ाया हौसला, खुद बने रक्तदाता, नवनियुक्त चौकीदारों ने किया रक्तदान

Spread the love

Related Posts

Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन मेधावी छात्रों का किया गया सम्मानित, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर…

Spread the love

Gua : डीएवी चिड़िया में शिक्षकों की बैठक, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया प्रेरित डीएवी चिड़िया में प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि का शिक्षकों ने किया स्वागत गुवा : सेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *