10 वीं की परीक्षा में भी स्कूल टॉपर थी छात्रा
चंड़ीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित ब्लाइंड स्कूल की 17 साल की काफ़ी नामक छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया. तीन साल की उम्र में हिसार में हुए एसिड अटैक में उनकी दोनों आँखों की रोशनी चली गई थी. इसके बावजूद छात्रा ने हार नहीं मानी और पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने पहले 10वीं में भी स्कूल टॉप किया था. उनकी इस उपलब्धि ने दृढ़ संकल्प और साहस की मिसाल पेश की है. काफ़ी का सपना पॉलिटिकल साइंस में आगे पढ़ाई कर समाज सेवा करना है. हालाँकि, उन्हें इस बात का दुख है कि हमलावर आज भी आज़ाद हैं.
इसे भी पढ़ें : Potka : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में मुस्कान 10वीं और सौम्या 12वीं में रही स्कूल टॉपर
There is no ads to display, Please add some



















































