Deoghar : देवघर विधायक ने हरी झंडी दिखा कर स्कूली बच्चों को बनारस के लिए किया रवाना

 

देवघर :  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार देर रात देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गिरिडीह और कोडरमा जिले के 800 स्कूली बच्चे विशेष ट्रेन के जरिए जसीडीह रेलवे स्टेशन से बनारस को रवाना हुए। देवघर विधायक सुरेश पासवान ने आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जसीडीह रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए रवाना किया। मौके पर डीडीसी नवीन कुमार, एसडीओ, देवघर रवि कुमार, डीइओ बिनोद कुमार, डीएसई मधुकर कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : फुस के घर में लगी आग, बेघर हुआ परिवार

प्रत्येक जिले से 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की राज्य परियोजना निदेशक ने बताया कि विभिन्न जिले के स्कूलों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के छात्र-छात्राएं इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हैं। प्रत्येक जिले से 100 मेधावी छात्र-छात्राएं का चयन किया गया था। हर जिले से तीन सुपरवाइजर भी बच्चों के साथ गए हैं। देवघर जिले से जिला शिक्षा परियोजना कर्मी रानू बोस, आभा मंडल व शिक्षक अरविंद राज जेजवाड़े विशेष ट्रेन पर बच्चों के साथ बनारस रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : देवीपुर के काजू जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, तीन मोबाइल व तीन सिम बरामद

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time