Deoghar: रंगदारी नहीं दी तो दवा दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग, हाथ में लगी गोली

काउंटर के नीचे छुपा कर बचाई जान, कुंडा के बलियाचौकी के मां यशोदा मेडिकल की घटना.

देवघर : कुंडा थाना के बलियाचौकी के मां यशोदा मेडिकल हॉल में अपराधियों ने रविवार दोपहर एक बजे दवा दुकानदार प्रमोद कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग की। मामला जमीन घेराबंदी में रंगदारी नहीं देने से जुड़ा हुआ है। दवा दुकानदार को हाथ में गोली लगी है। किसी तरह काउंटर के नीचे छुपाकर दवा दुकानदार ने अपनी जान बचाई। ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरी इलाके में दहशत फैल गया। घटना की जानकारी पाकर कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

चार अपराधियों की पहचान

गोलीबारी में जख्मी दुकानदार प्रमोद कुमार को इलाज के लिए सदर में भर्ती कराया गया है। जख्मी दुकानदार ने चार अपराधियों की पहचान की है और उनके नाम पुलिस को बताए हैं। दुकानदार ने बताया कि दोपहर में अपने दुकान में बैठे थे तभी 8-10 की संख्या में अपराधी आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे और एक गोली हाथ मे लग गई।

अपराधी मौके से फरार

किसी तरह काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोलीबारी के बाद सारे अपराधी मौके से फरार हो गए। जख्मी दुकानदार के पिता वासुदेव यादव ने बताया कि वे लोग जमीन की घेराबंदी करवा रहे थे, तभी वह चार-पांच लोग आए और रंगदारी मांगी। उसे समय अपराधियों को खदेड़ कर भगा दिए तो 8-10 की संख्या में बदमाश दवा दुकान पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर बेटे को जख्मी कर दिया। बगल के दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढे़ें : ईशा अंबानी नहीं ये है भारत की सबसे अमीर बेटी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time