देवघर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती के अवसर पर जलसार रोड स्थित अपने आवास पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर कुमार ने कहा कि डॉक्टर हुसैन राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रबल हिमायती थे. राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. वे मेल मिलाप की संस्कृति के पोषक राजनेता थे. डॉक्टर हुसैन से हम सभी को सीखने एवं प्रेरणा लेने की जरूरत है. वे एक महान शिक्षाविद भी थे. जीवन पर्यंत वे शिक्षा के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे. मौके पर कई कांग्रेसजन मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Adityapur : बाबू दास पर हमला कर भाग रहे अपराधियों की कार चिलगु में दुर्घटनाग्रस्त