Deoghar: शांति से मने बकरीद, अलर्ट मोड में प्रशासन – 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

देवघर: बकरीद पर्व को लेकर देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में शांति, विधि व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराने हेतु संबंधित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों के निष्कर्षों की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी समुदाय मिल-जुलकर पर्व को शांति से मनाएं।

उपायुक्त ने पर्व के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने का आदेश दिया। पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिले की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए समय की जानकारी दी गई। साथ ही डीसी ने नगर निगम और सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि बकरीद के दिन पूरे शहरी क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डीसी ने पेयजल विभाग को क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं बिजली विभाग को आदेश दिया कि पर्व के दिन बिजली की निरंतर आपूर्ति बनी रहे ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश देते हुए डीसी ने 24 घंटे कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने को कहा। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।

इस बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, टाउन थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, डीएमएफटी टीम समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: शिक्षा के क्षेत्र में रामगढ़ रचने जा रहा है नया कीर्तिमान, मूलभूत सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Gua : ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सभी ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लिया निर्णय  

गुवा : किरीबुरू थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। इस दौरान आगामी ईद, रामनवमी और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *