सरायकेला ब्रेकिंग : चांडिल वन क्षेत्र के अधीन नीमडीह थाना अंतर्गत हेवेन पंचायत के अंडा गांव में हुई, जहां 59 वर्षीय कुंती देवी को एक जंगली हाथी ने कुचल दिया। कुंती देवी पति तेजु महतो की पत्नी थीं और प्रतिदिन जंगल में पेड़ से कोचड़ा चुनने जाती थीं। शनिवार की सुबह भी वह पेड़ के नीचे पहुंचीं और कोचड़ा चुनने लगीं, तभी एक जंगली हाथी ने पीछे से आकर उन्हें सूंड से उठाकर फेंक दिया। ग्रामीणों ने आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे . घायल महिला को घर लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: देवघर प्रशासन की तैयारियों पर लगा विराम, टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा
There is no ads to display, Please add some


















































