देवघर: देवघर के कोरियासा वार्ड संख्या 10 स्थित कपिध्वज समाज के कोरियासा बजरंगबली मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह परायण हवात्मक महायज्ञ के शुभारंभ के लिए ध्वाजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अवसर पर अयोध्या के प्रसिद्ध पंडित अवधेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूजन सम्पन्न किया।
कलश यात्रा और संगीतमय राम कथा के साथ होगा महायज्ञ का शुभारंभ
समिति अध्यक्ष शैलेश दुबे ने बताया कि यह महायज्ञ 28 मई को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। इसके बाद नौ दिन तक संगीतमय राम कथा, प्रवचन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करेगा।
आयोजकों की पूरी टीम जुटी तैयारी में
इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। अध्यक्ष शैलेश दुबे के साथ सचिव धमेंद्र रमानी, कोषाध्यक्ष कार्तिक दास, उप सचिव बद्री रमानी, पंकज दुबे, मीडिया प्रभारी मुरारी मंडल, अजय साह, भैरव दास, ललन सिंह, सुकदेव रमानी, विरेंद्र साह, रंजन दुबे, एवं उदय रमानी सहित अन्य सदस्य इस आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में संविधान बचाओ रैली, हजारों कार्यकर्तागण करेंगे भागीदारी



















































