Deoghar: महामंडलेश्वर के रूप में पहली बार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंची रोज मौसी

देवघर: महाकुंभ प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा (जूना अखाड़ा) द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित रोजनंद गिरि ने शुक्रवार को देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई. त्रिवेणी संगम से लाए गंगाजल से उन्होंने कामना लिंग का अभिषेक किया और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की.

आभार यात्रा: रथ पर सवार होकर शहर का भ्रमण
रोजनंद गिरि ने बंधा मोहल्ला स्थित अपने आवास से किन्नरों की टोली के साथ आभार यात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ रथ पर सवार होकर दुर्गा मंदिर पहुंची और माथा टेकने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने पूजा की और तीर्थपुरोहितों से आशीर्वाद लिया.

नई जिम्मेदारी का संकल्प
पत्रकारों से बातचीत में रोजनंद गिरि ने कहा, “महामंडलेश्वर बनने के बाद मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. मैं किन्नर समाज की मालकिन होने के नाते जन सेवा करती आई हूं और अब इसे और व्यापक रूप से करूंगी.” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी श्रद्धा से निभाने का संकल्प लिया.

शहरवासियों ने किया जोरदार स्वागत
आभार यात्रा के दौरान रोजनंद गिरि का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया. रथ पर सवार रोजनंद गिरि, शहरवासियों से आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ती रहीं. इस दौरान उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी झारखंड की रोज मौसी 

 

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time