Deoghar: श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप क्यू कॉम्प्लेक्स करें व्यवस्था : डीसी

 

श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने मंदिर समेत आसपास इलाकों का लिया जायजा.

 

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारियों को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने आईएमसीआर, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। डीसी ने बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि होल्डिंग पॉइंट में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो

उचित दिशा निर्देश दिया गया

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने नाथबाड़ी, नेहरू पार्क, आईएमसीआर का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाबा मंदिर में साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, सुलभ जलार्पण, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए फुट ओवरब्रिज के सभी इमरजेंसी डोर को दुरुस्त करने का दिया। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज की मरम्मत, बिजली के तारों को व्यवस्थित करते हुए सभी फैन और पेयजल से जुड़ी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया गया

 

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time