
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के पागल बाबा आश्रम से बीती रात चोरों ने मंदिर की दान पेटी और राधा-कृष्ण का मुकुट चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह में जब भगवान की प्रातः कालीन पूजा के लिए मंदिर खोला गया तो वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद जसीडीह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आश्रम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके। दान पेटी में कितनी राशि थी, अभी इसका आकलन नहीं हो पाया है। वहीं चोरी हुए राधा-कृष्ण का मुकुट चांदी का था।
इसे भी पढ़ें : Goilkera : गोइलकेरा में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, वॉकी टॉकी समेत अन्य सामान बरामद
उल्लेखनीय है कि पागल बाबा आश्रम की स्थापना 1967 में लीलानंद पगला बाबा ने की थी। तब से आश्रम में लगातार हरे राम-हरे कृष्णा का संकीर्तन 24 घंटे, सातों दिन होता चला आ रहा है। देश-विदेश से यहां कई भक्त आते हैं। यह आश्रम लोगों की आस्था का केंद्र है और देवघर का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। चोरों ने चढ़ावे की राशि चोरी कर दानपात्र को आश्रम के पास क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया। सुबह में जब आसपास खोजबीन होने लगी तब दान पात्र वहीं पास में फेंका मिला।
इसे भी पढ़ें : Gamaharia: अनियंत्रित होकर ऑटो बीच सड़क पर पलटा,दो लोग घायल