Dhanbad : चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन 25 फरवरी को

धनबाद : चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर शनिवार के गायत्री परिवार के सदस्यों ने मैथन के रांची कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंडल के प्रांगण में भूमि पूजन कर यज्ञ की शंखनाथ किया गया । इसमें मुख्य अतिथि डॉ. रामजी द्विवेदी उपस्थित हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया । उसके पश्चात गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यज्ञ के संयोजक पुरूषोतम पांडे ने  जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 फरवरी दिन मंगलवार प्रातः नव बजे कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी । 251 महिलाओं द्वारा नगर भ्रमण किया जाएगा और मैथन के गोगना छठ घाट से पवित्र जल भर कर यज्ञ स्थल लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : दो बाइक में हुई सीधी टक्कर, एक की मौत,पांच घायल, सभी घायल रेफर

26फरवरी को प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होगा

27 फरवरी दिन गुरुवार प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ, दीक्षा आदि विविध संस्कार एव संध्या 5 बजे से विराट दीप यज्ञ का आयोजन होगा।28 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति समापन समारोह एव भंडारा का आयोजन होगा। यज्ञ प्रारम्भ से पूर्णाहुति तक प्रत्येक दिन संध्या पांच बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली द्वारा संगीत और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्ति करण को लेकर किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से गायत्री परिवार के विभूति शरण सिंह, पुरूषोतम पाण्डे,संजय शर्मा,बिरेंद्र सिंह,पिंटू साव,मनोज वर्मा,लक्ष्मण सिंह,रमेश चंद्र मिश्रा,अशोक कुमार पाठक,विमल चन्द्र दास,रामअवतार शास्त्री,मनोज साव,अरुण कुमार सिंह,कंचन सिंह,प्रीति सिंह,बेबी मोदी,कविता देवी,सलोनी सिंह,नैना कुमारी, सरिता बास्की,शालिनी सिंह,सोनी पटेल उपस्थित थी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: क्लब ग्राउंड के पास पुलिसकर्मी पर हमला, हथियार छीनने का प्रयास, जवान जख्मी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time