Deoghar: क्लब ग्राउंड के पास पुलिसकर्मी पर हमला, हथियार छीनने का प्रयास, जवान जख्मी

देवघर: शाहर के प्राइवेट बस स्टैंड, क्लब ग्राउंड के पास आए दिन हो रही चोरी-छिनतई की घटना की जांच करने गए एक पुलिसकर्मी के साथ बदमाशों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उनका सरकारी हथियार भी छीनने का प्रयास किया. घायल जवान विलास यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है. घटना के संबंध में जख्मी पुलिस कर्मी विलास यादव ने बताया कि पहले उनका हथियार छीनने का प्रयास किया गया. लेकिन बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्हें मार कर पूरी तरह से जख्मी कर दिया.

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिेए पुलिस कर रही छापेमारी

जवान के साथी आए तो किसी तरह उनकी जान बची. पुलिसकर्मी ने बताया कि क्लब ग्राउंड के पास आए दिन राहगीरों से मोबाइल छिनतई की शिकायत मिलती रहती है. इस कारण वहां एक मामले की जांच में गए थे, जहां पहले से दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था. दोनों गुटों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो उनलोगों ने हमला कर दिया और हथियार छीनने का प्रयास किया. हमले में जवान बुरी तरह से घायल हो गया. मामले की जानकारी पाकर नगर थाने के पुलिस क्लब ग्राउंड के आसपास हमलावरों की तलाश में जुट गई है,  घटना के पीछे धपरा गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ेः Breaking News : धक्का देकर छिनतई, चलती बाइक से गिरे दंपति, जख्मी महिला ने दिखाई बहादुरी, एक बदमाश को पकड़ा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Gua : सड़क हादसे में सेल कर्मी की मौत का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था बाइक

गुवा : किरीबुरू थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए प्रोस्पेक्टिंग निवासी 36 वर्षीय अजंता कंडुलना को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time