Breaking News : धक्का देकर छिनतई, चलती बाइक से गिरे दंपति, जख्मी महिला ने दिखाई बहादुरी, एक बदमाश को पकड़ा

कुंडा थाना के बलिया चौकी के पास हुई वारदात, बाइक से गिरने के कारण दंपति हुए घायल

देवघरः महिला की बहादुरी के कारण शनिवार दोपहर में छिनतई करने वाला एक बदमाश पकड़ा गया. वारदात कुंडा थाने के बलिया चौकी की है. सारठ के बगडबरा गांव निवासी जैबुन निशां अपने पति चिराउद्दीन अंसारी  के साथ शनिवार को गांव से देवघर आ रही थी. इसी दौरान बलिया चौकी के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर चलती बाइक में महिला के कंधे में लटका पर्स छीन लिया. महिला ने बहादुरी दिखाई और बदमाशों को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया. इसके बाद महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए और बदमाश को पकड़ने में सहयोग किया.

ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने में किया सहयोग

ग्रामीणों ने घटना की सूचना कुंडा पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ाए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में महिला और उनके पति भी बाइक से गिरने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें कुंडा पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से उसके साथी के बारे में जानकारी ली और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पकड़ाए बदमाशों में दशरथ यादव और अशोक यादव शामिल हैं. पुलिस दोनों के आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है. पुलिस महकमे में महिला की बहादुरी की चर्चा हो रही है, जिसके कारण दोनों बदमाश पकड़े गए.

इसे भी पढ़ेः Saraikela: खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध बालू से लदे 3 ट्रैक्टर और 1 हाइवा किया जब्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time