चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के पाथराघाटी गांव के पास शनिवार की दोपहर दो बाइक में हुई सीधी टक्कर में माटियाबांधी गांव निवासी गुरूचरण महतो नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान धालभूमगढ़ प्रखंड के दोलकी गांव के अजय महतो, सुनील कर्मकार, गणेश महतो और माटियाबांधी गांव के अनिमेश महतो और पिंटू लाल गोप हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस और बाइक से सीएचसी पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें : Chakulia : दो बाइक में हुई सीधी टक्कर, एक की मौत,पांच घायल, सभी घायल रेफर
बाइक की रफ्तार तेज थी
यहां डॉ. संपा मन्ना ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों ही बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे और बाइक की रफ्तार भी तेज थी। पाथराघाटी के पास दोनों बाइक में सीधी टक्कर होने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : 22 से 28 फरवरी तक सूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































