आदित्यपुर: इंटक जिला कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के आवास पर संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केपी तिवारी ने की. बैठक में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के मालिकों और कामगारों के हित को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि इंटक आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ-साथ कामगारों के विकास के लिए गंभीर है. उन्होंने यह भी कहा कि इंटक हमेशा कामगारों के हित में काम करता आया है और आगे भी करेगा. उनका मानना है कि जब उद्योग सही तरीके से चलेगा, तभी कामगारों का भी विकास होगा.
औद्योगिक क्षेत्र में उत्पीड़न पर ध्यान
बैठक में जिला अध्यक्ष केपी तिवारी ने कहा कि यदि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में किसी के द्वारा इंटक के नाम पर भयादोहन किया जाता है, तो इसकी जानकारी जिला या प्रदेश अध्यक्ष को दी जाए. उन्होंने कामगारों के अधिकारों की रक्षा की बात भी की.बैठक में उपाध्यक्ष मनमन सिंह, सुनील सिंह, जय सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश बलमुचू, सुशील सिंह, शशि आचार्या, रोहित, वंशीलाल, अजय, नागेश, आनंद, राणा, उपेंद्र, चंद्रशेखर, पिंटू, चंचल समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: सरना टोला में आदिवासी बाहा पर्व का आयोजन, झामुमो नेता गणेश महाली और कृष्ण बास्के रहे उपस्थित




















































