जमशेदपुर: बागबेड़ा के गांधीनगर शाखा मैदान में सांसद विद्युत वरण महतो के टैंकरों से दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।
बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने बताया कि सांसद महतो का यह योगदान बागबेड़ा की जनता के लिए सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांसद जी के प्रयासों से ग्रामीणों को समय पर और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है।

इस अवसर पर गांधीनगर के दीपक दागी, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक और भाजपा नेता के नेतृत्व में पानी का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने इस सेवा के लिए सांसद महतो को धन्यवाद दिया।
इसे भी पढ़ें :
Potka: पोटका में करम महोत्सव, ओड़िशा, झारखंड और बंगाल से पहुंचे हजारों लोग


















































