East Singhbhum: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए समिति का गठन, लाभार्थियों को मिलेगी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है. यह निर्णय जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर लिया गया. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में योजना की चर्चा की गई और इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.

बैठक में शामिल पदाधिकारी
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, निदेशक एनईपी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. इस समिति में माननीय सांसद, जमशेदपुर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का परिचय
यह योजना एक सोलर रूफ टॉप योजना है, जिसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के नाम से जाना जाता है. इसके अंतर्गत लाभार्थियों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी और अधिशेष ऊर्जा की बिक्री से आय सृजन का अवसर भी मिलेगा. यह लाभ उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले सोलर रूफ टॉप पैनल सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया है.

योजना के उद्देश्य
घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना
डिस्कॉम को अधिशेष ऊर्जा बेचकर आय सृजन करना
नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना
कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना
आवश्यक दस्तावेज़
योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ हैं:

पहचान पत्र
निवास प्रमाण पत्र
छत के स्वामित्व का प्रमाण पत्र
बिजली बिल की कॉपी
बैंक विवरण (रद्द चेक/पासबुक)
गौरतलब है कि ग्राहक बिना किसी जमानत के ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

ब्याज दर: 7% (रेपो दर से 0.5% अधिक)
ऋण राशि: लागत का 90%
सब्सिडी का उपयोग ऋण राशि की भरपाई के लिए किया जा सकता है
शेष राशि का भुगतान दस वर्षों में मासिक किस्तों में किया जा सकता है
ऋण के लिए आवेदन करने का पोर्टल: जन समर्थ URL: https://www.jansamarth.in/home
अन्य जानकारी
औसत बिजली खपत और सोलर रूफ टॉप योजना की क्षमता के अनुसार सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी निम्नलिखित है:

0-150 यूनिट/ 1-2 क्यू.वॉ./ 30,000 से 60,000 रुपये
150-300 यूनिट/ 2-3 क्यू.वॉ./ 60,000 से 78,000 रुपये
300 यूनिट से अधिक/ 3 क्यू.वॉ./ 78,000 रुपये
इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की कमी को पूरा किया जाएगा, बल्कि लोगों को सस्ती बिजली भी उपलब्ध होगी.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई मुद्दों का मौके पर समाधान

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time