election Commission : राहुल गांधी चुनाव आयोग पर फिर हमलावर हुए कहा, सवाल करने पर आयोग ने अपनी वेबसाइट ही बंद कर दी

चुनाव आयोग के एफिडेविट मांगने पर कहा, मैनें संसद के भीतर संविधान की शपथ ली

बेंगलुरू : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। कर्नाटक में ‘आयोजित वोट अधिकार रैली’ में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी करना संविधान के साथ धोखा है। हर हाल में संविधान को बचाना होगा।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है। लेकिन अब देश की संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। संविधान में महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल की आवाज है। वक्त बदलेगा तो सजा जरूर मिलेगी।

इसी बीच राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा चुनाव आयोग मेरे से एफिडेविट मांगता है। मैनें संसद के भीतर संविधान की शपथ ली है। आज जब भारत की जनता हमारे डाटा को लेकर चुनाव आयोग से सवाल कर रही है, तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट ही बंद कर दी है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि आयोग जानता है कि देश की जनता ने जब इसी डाटा को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया तो उनकी पोल खुल जाएगी।

राहुल ने आयोग से पुछे पांच सवाल

1. विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो?

2. CCTV और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं – क्यों? किसके कहने पर?

3. फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई – क्यों?

4. विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना – क्यों?

5. साफ-साफ बताओ – क्या ECI अब BJP का एजेंट बन चुका है?

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रक्षाबंधन पर भी नहीं मिली सम्मान राशि, 64 मंईयाओं की सूची लेकर पहुंचे पूर्व जिला पार्षद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time