गम्हरिया: एक्सआइटीइ कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा मंगलवार को उन्नत भारत अभियान के तहत रपचा पंचायत के मोहनपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. साथ ही एनएसएस विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा गांव का सर्वे कर समस्याओं से अवगत हुए. इसके अलावा नव प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर का भ्रमण कर बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया. अभियान में एनएसएस अधिकारी नवल नारायण चौधरी समेत स्वयंसेवक शामिल थे.




















































