Baharagoda:  अवैध बालू लदे दो हाईवा जब्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

 बहरागोड़ाः मंगलवार को अवैध रूप से बालू लदे दो हाईवा वाहन संख्या जे एच 0 2ए एफ 4566  एवं जेएच 0 5 सी के 2885 को जब्त कर बहरागोड़ा थाना को सुपुर्द किया गया है.वहीं अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा ने बताया कि ये वाहन बिना वैध कागजात के जमशेदपुर की ओर जा रहे थे, जिन्हें बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोका गया. जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके कारण इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है.वहीं इस मामले में बहरागोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने कहा कि खनन विभाग से लिखित निर्देश मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस जब्त किए गए वाहनों की निगरानी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के बालू की अवैध रुप से ढुलाई पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेः Baharagora : बरसोल जंगल में लगी भीषण आग

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के तत्वावधान में रविंद्र जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अश्वनी…

Spread the love

Jamshedpur : डालसा का न्याय रथ पहुंच रहा गांव-गांव, ग्रामीणों को कानून के प्रति किया जा रहा जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में गांव-गांव विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time