बहरागोड़ा : गर्मी के दस्तक देते ही बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मटिहाना पंचायत अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप मंगलवार दोपहर को वन विभाग के जमीन पर असामाजिक लोगों द्वारा आग लगा दिया गया. जिससे ईकूलिपटास, बांस, काजू, जैसे कई पेड़-पौधे मुरझा गए. साथ ही अन्य जंगली पौधे भी जल कर राख हो गए. वहीं आग लगने से वन्य प्राणियों में भगदड़ मची हुई है. वहीं कुछ छोटे-मोटे वन्य प्राणी आग में स्वाहा हो गए. उधर आग को बुझाने के लिए वन सुरक्षा समिति के लोग एवं आसपास के ग्रामीण युवा लगे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए जागरूकता रथ को किया गया रवाना
There is no ads to display, Please add some



















































