पोटका : उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु पोटका-1 में बड़े ही धूमधाम से दसवीं के छात्रो की विदाई समारोह आयोजित हुई. कक्षा आठवीं एवं नौवी के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया था. इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों एवं अभिभावकों का मनमोह लिया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए असंभव कुछ नहीं है. मेहनत के बल पर असंभव को भी संभव किया जा सकता है. परिश्रम करने से ही सफलता के चरम शिखर को छू सकते हैं. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक छाया कुमारी, उत्पल मंडल यदुनाथ गोप, राजेश मुर्मू एवं तारस हांसदा भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Baharagora : श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रतिष्ठा वर्ष पर निकाली गई कलश यात्रा
There is no ads to display, Please add some



















































