Gamharia: बलराम महतो बने ग्राम विकास उच्च विद्यालय नारायणपुर-टेंटोपोसी विकास समिति के अध्यक्ष

गम्हरिया: गम्हरिया में ग्राम विकास उच्च विद्यालय नारायणपुर-टेंटोपोसी के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की उपस्थिति में मुखिया रोहिदास हो की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विकास के लिए एक समिति का गठन करना था.

समिति के गठन में प्रमुख निर्णय

बैठक में स्कूल के वर्तमान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार आचार्य को समिति का सदस्य बनाया गया. इसके बाद, विकास समिति में बलराम महतो को अध्यक्ष, सूरज कुमार महतो को उपाध्यक्ष, जयंतो कुमार महतो को सचिव, हरेलाल महतो को सहसचिव, मनोज कुमार महतो को कोषाध्यक्ष तथा रासबिहारी महतो को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके अतिरिक्त रामपद महतो, कुरसो टुडू, शेख हातिम, बीरसिंह महतो, युधिष्ठिर महतो, प्रकाश महतो, इंद्रो हेंब्रम, अमृत महतो, बादल महतो, मनसा टुडू, उपेन महतो, शेख जमशेद, गणेश त्रिपाठी, दिनेश महतो और हाराधन महतो को सदस्य के रूप में शामिल किया गया.

स्वागत समारोह और विद्यालय विकास का संकल्प

समिति के गठन के बाद नारायणपुर पंचायत के मुखिया रोहिदास हो और बांधडीह पंचायत की मुखिया सीनी बोइपाय ने नए समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया. इस मौके पर समिति के सभी सदस्य और ग्रामवासी भी उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: धीराजगंज में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ और योग शिविर का उद्घाटन, 108 महिला श्रद्धालुओं ने उठाया कलश 

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time