Gamharia : भूइयां समाज का वार्षिक पाउड़ी पूजानोत्सव के लिए संचालन समिति गठित, नौ मार्च को 50 गांव के लोगों का होगा जुटान

गम्हरिया :  भोजवंशीय क्षत्रिय भूइयां समाज गम्हरिया पीड़ का 14वां वार्षिक पाउड़ी पूजनोत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह रविवार नौ मार्च को राजगांव स्थित पाउड़ी मंदिर परिसर में आयोजित की जायेगी. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए समाज द्वारा रूपरेखा तैयार करते हुए संचालन समिति गठित की गयी. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन, जिप सदस्य ओमप्रकाश लायेक के अलावा सरायकेला-खरसावां समेत पूरे कोल्हान के करीब 50 गांव से समाज के सदस्यों का जुटान होगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

कलश स्थापना कर होगा अनुष्ठान का शुभारंभ

अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह राजगांव स्थित संजय नदी से 108 महिला व कन्या श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाल किया जायेगा. इसके पश्चात माता की पूजा-अर्चना कर बलि देने की प्रथा को निभाया जायेगा. तत्पश्चात सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा. इन गांवों से जुटेंगे समाज के सदस्य राजगांव, बडडीह, गंजिया, मुड़कुम, गम्हरिया, रायबासा, मुर्गाघुटू, राहड़गोड़ा, भाटिया, बोलाइडीह, रापचा, उपरबेड़ा, तेतुलकूदर, ठाकुराडीह, बड़काटांड़, उजानपुर, भुआ, डुडरा समेत कोल्हान के विभिन्न प्रखंडों के सदस्य.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad: ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार की मौत,

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर :  सरायकेला खरसावां जिले के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि…

Spread the love

Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time