जादूगोड़ा : जादूगोड़ा – माटीगोंडा मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इधर इस हादसे में यूसिलकर्मी बैजनाथ पात्रों को सिर पर ज्यादा चोट आई है। घटना के बाद आरोपी चालक अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार ही गया। कम्पनी कर्मी बैजनाथ पात्रों जादूगोड़ा माइंस में लोको ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित है। घटना के बाद जादूगोड़ा पुलिस ने कंपनी कर्मी बैजनाथ पात्रों को एम्बुलेंस से यूसिल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें टाटा मेन अस्पताल में रेफर कर दिया ।
इसे भी पढ़ें : Dhanbad: ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार की मौत, ग्रामीणों ने की ट्रैक्टर चालक की पिटाई
There is no ads to display, Please add some



















































