Gamharia: रेल पटरी पर मिले शव की हुई पहचान, रिश्तेदारों ने की महिला की हत्या – सात पर मामला दर्ज

गम्हरिया: सीनी-कांड्रा रेलवे खंड के अंतर्गत भालुकपहाड़ी और भादुवागोड़ा के बीच मंगलवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव रेल पटरी पर पड़ा मिला. शव की पहचान हुदू पंचायत अंतर्गत मनोहरपुर निवासी लुथरू माझी की पत्नी मैनु माझीयान (64 वर्ष) के रूप में हुई. पटरी के पास पड़े कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान की.

नहाने निकली महिला दो दिन तक रही लापता
मैनु माझीयान 31 मई को दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी झरने पर कपड़ा और साबुन लेकर स्नान करने गई थी. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी. परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होंगी. अगला दिन बीतने पर जब कोई खबर नहीं मिली तो छोटी बेटी और दामाद को बुलाकर खोजबीन शुरू की गई. इसके बावजूद कोई सुराग नहीं मिला.

तीसरे दिन मिला कटे सिर और पैर वाला शव
3 जून मंगलवार की सुबह 8 बजे सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का सिर और पैर कटा शव पड़ा है. जब परिजन घटनास्थल पहुंचे तो वहीं पड़े कपड़ों से पहचान हो सकी.

जमीन विवाद बना हत्या की वजह?
परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने की. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. बताया गया कि करीब पांच वर्षों से जमीन को लेकर मृतका के रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था. पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं, जो पंचायत स्तर पर सुलझा दी गई थीं. लेकिन विवाद बना रहा.

सात के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
मृतका के पति द्वारा गांव के ही सात लोगों के खिलाफ कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: तेज रफ्तार टिप ट्रेलर ने मचाया कहर, दुकान को रौंदा

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time