गम्हरिया : खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति टायो गेट गम्हरिया के सदस्यों ने मानवता दिखाते हुए सोने का चेन पीड़ित परिवार को लौटाया गया. समिति के सचिव भोमरा माझी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सरना उमूल में सफाई के दौरान समिति के महासचिव उदय मार्डी को सोने का चेन मिला था. श्री मार्डी द्वारा चेन के संबंध में किसी प्रकार का पता नहीं चलने पर समिति में उसे सुरक्षित रखवा दिया गया. इसी बीच खोजबीन करते हुए चेन का मालिक सरना उमूल पहुंच सदस्यों को घटना से अवगत कराया गया. इसके बाद समिति के सदस्यों ने इसकी पीड़ित से मामले की पुष्टी करते हुए समिति के सदस्यों के समक्ष उसे सौंप दिया गया. इस मौके पर उदय मार्डी, सोखेन हेंब्रम, कोंदा बेसरा आदि सदस्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, चार एकड़ भूमि पर लगे किसान की मेहनत पर फिरा पानी




















































