Gamharia : गम्हरिया में बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

  • घरेलू विवाद से जुड़ा मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन जांच

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या दो में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामा नाथ दास (55) के रूप में हुई है, जो टीजीएस के कर्मी थे और हाल ही में ईएसएस ले चुके थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र मनसा दास ने किसी विवाद के बाद दावली से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सिर, शरीर और गुप्तांग समेत कई हिस्सों को निशाना बनाया गया, जिससे मौके पर ही रामा नाथ दास की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी मिली और वे फ्लैट पहुंचे, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर सभी स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस और एसडीपीओ समीर कुमार सवैया घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : फोनपे भुगतान से खुली झाड़ग्राम लूट की गुत्थी, सात दिन में पांच आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर, पुलिस ने शुरू की जांच

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि आरोपी पुत्र की पत्नी पारिवारिक विवाद के कारण अलग रहती है। पिता-पुत्र दोनों ही उक्त फ्लैट में अकेले रहते थे। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हत्या के वास्तविक कारणों की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। लोग स्तब्ध हैं कि एक बेटा इतनी निर्ममता से अपने ही पिता की जान ले सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time