Ghatsila : युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने दिया सहयोग, प्रतिनिधियों ने पहुँचाया पीड़ित परिवारों तक मदद

  • बाबूलाल मुर्मू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जाकर शोकाकुल व पीड़ित परिवारों को दी सहायता

घाटशिला : घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत बड़ाजुड़ी पंचायत के ग्राम बड़ाजुड़ी नीचे टोला निवासी मालती सिंह के पति का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। इस घटना की सूचना युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन को दी गई। उन्होंने तुरंत पहल करते हुए अपने प्रतिनिधि के रूप में बाबूलाल मुर्मू को शोकाकुल परिवार से मिलने का निर्देश दिया। बाबूलाल मुर्मू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुँचकर सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर मानसा राम मुर्मू, सनातन भकत, लालू साव, मनोज रवानी, संदीप दास, श्याम बांड्रा समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उत्क्रमित विद्यालय को 10+2 के रुप में उत्क्रमित कराया जाएगाः सरयू राय

इसी प्रकार बड़ाजुड़ी पंचायत के ग्राम नूतनडीह नीचे टोला निवासी गोकुल सिंह का घर विगत दिनों भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इस संबंध में पंचायत अध्यक्ष मानसा राम मुर्मू ने युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन को अवगत कराया। सोरेन ने तुरंत अपने प्रतिनिधि बाबूलाल मुर्मू को पीड़ित परिवार तक भेजकर त्रिपाल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बाबूलाल मुर्मू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुँचकर परिवार को त्रिपाल सौंपा। इस अवसर पर सनातन भकत, मनोज रवानी, विकास मुर्मू, श्याम बांड्रा एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time