Ranchi : श्रमिक मित्र संघ ने मंत्री से रखी मांग, मानदेय व अधिकार को लेकर जताई चिंता

  • कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने विभागीय मंत्री संजय यादव से की मुलाकात
  • मंत्री ने आश्वासन दिया, जल्द होगी समस्या का समाधान

रांची : झारखंड प्रदेश श्रमिक मित्र संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पदाधिकारियों ने आज झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में विभागीय मंत्री संजय यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और जायज़ मांगों को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य भर में 3000 से अधिक श्रमिक मित्र कार्यरत हैं, जिनमें सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिले में ही 100 से अधिक श्रमिक मित्र हैं। ये श्रमिक मित्र सरकार की योजनाओं को लाभुकों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, बावजूद इसके उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है और केवल नाममात्र की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। प्रतिनिधियों का कहना था कि श्रमिक मित्रों के श्रम और अधिकार दोनों की अनदेखी हो रही है, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक दोनों स्तर पर उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उत्क्रमित विद्यालय को 10+2 के रुप में उत्क्रमित कराया जाएगाः सरयू राय

श्रमिक मित्रों ने मानदेय व अधिकार की मांग तेज की

प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में श्रमिक मित्रों से काम तो लिया जा रहा है, लेकिन उनकी उपस्थिति तक दर्ज नहीं की जा रही है और प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिल रही है। इस पर विभागीय मंत्री संजय यादव ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और श्रमिक मित्रों को उनका उचित अधिकार व लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर श्रमिक मित्र जिला अध्यक्ष सुशेन कालिंदी सहित पीतांबर हंसदा, किसंदर सरदार, खुदीराम मुर्मू, विनोद बा, टीबु सोरेन, सुनिर्मल किस्कू, झांटू महतो और जिले के सभी प्रखंडों से आए श्रमिक मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

    खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

    Spread the love

    Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

    कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time