Jadugoda : बागों गांव में गोवर्धन पूजा की धूम, विधायक संजीव सरदार ने भक्तों को बांटा महाभोग

  • 10 हजार श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के समीप बागों गांव में गुरुवार को गोवर्धन पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरा गांव भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा रहा। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल पर पहुंचकर भक्तों के बीच महाभोग का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान करीब 10 हजार भक्तों को खिचड़ी प्रसाद बांटा गया। विधायक ने भगवान श्रीकृष्ण से पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बताया गया कि बागों गांव में 1978 से निरंतर गोवर्धन पूजा का आयोजन होता आ रहा है, और इस बार यह 47वां वर्ष है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पटाखा के विस्फोट से 11 वर्षीय पीयूष गंभीर रूप से झुलसा

पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल, आज होगा झूमर नृत्य का आयोजन

पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल है। गोवर्धन पूजा को सफल बनाने में केंद्रीय कमिटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें सुब्रतो कुमार गोप, अश्वनी गोप, फटीक चंदा गोप, अभीरथ गोप, तापस कुमार, राज किशोर गोप, पुजारी रवि शंकर दास, जदूपति गोप, धनंजय गोप, शंकर सरदार, अरविंद गोप और देवाशीष गोप शामिल रहे। आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को पारंपरिक झूमर नृत्य का कार्यक्रम होगा, जिसमें आसपास के गांवों के कलाकार भी शामिल होंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time