सरायकेला: चांडिल स्थित Wave International होटल में झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी का 34वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि डॉक्टरों की सेवा न सिर्फ शहरी क्षेत्रों में, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “समय पर सही इलाज से जान बचाई जा सकती है। प्रधानमंत्री द्वारा स्वास्थ्य भारत के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को जागरूक रहना चाहिए और चिकित्सक से समय-समय पर संपर्क बनाए रखना चाहिए।”
राज्यपाल ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम चला रही हैं। डॉक्टर और चिकित्सक समाज में स्वास्थ्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
राज्यपाल के चांडिल दौरे के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की थी। कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और चिकित्सक समुदाय ने इस मौके पर समाज में अपनी जिम्मेदारी को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।