Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने मोहल्लों में जाकर महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान स्थानीय महिलाओं ने शौचालय की गंभीर समस्या उठाते हुए बताया कि कई परिवार आज भी इस बुनियादी सुविधा से वंचित हैं, जिससे विशेषकर महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, पेयजल संकट तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के समक्ष इन्हें उठाकर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी। इस अवसर पर देवकी कुमारी, कानू लोहार, मिंटू पाठक, उदय सिंह, जय किशन गुप्ता, गोपाल, विशाल करवा, पीयूष साहू, कैलाश दास, संजीत टेंट, सागर दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते है : नारायण शर्मा

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Gua : खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते है : नारायण शर्मा

टाटा डीएवी नोवामुंडी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गुवा : टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में डी.ए.वी. स्पोर्ट्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time