Gua : करमपदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान दीपक पूर्ति (लगभग 22 वर्ष), पिता पावल पूर्ति के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पूर्ति अपनी पत्नी के साथ करमपदा गांव स्थित रेलवे के एक पुराने भवन में रह रहा था। बुधवार रात किसी समय उसने पत्नी की साड़ी के सहारे फंदा बनाकर उसी भवन के अंदर फांसी लगा ली। ग्रामीणों के अनुसार कुछ बच्चे खेलते हुए घर के पास पहुंचे और खिड़की से अंदर देखा तो दीपक को फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण तुरंत घर के अंदर पहुंचे और दीपक को फंदे से उतारकर बचाने की कोशिश की। लोगों ने प्राथमिक उपचार देने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि दीपक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद करमपदा गांव में शोक का माहौल है। एक युवा की इस तरह अचानक मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में सैरात बाजार के दुकानदारों ने साकची में किया प्रदर्शन 

Spread the love

Related Posts

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में सैरात बाजार के दुकानदारों ने साकची में किया प्रदर्शन 

जमशेदपुर : शहर दुकानदारों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। साकची बाजार समेत शहर के करीब दस बाजारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *