
आदित्यपुर: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां द्वारा पूर्व में प्रस्तावित होली मिलन समारोह के सफल आयोजन हेतु नेताजी सुभाष पार्क, आदित्यपुर-1 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने की.बैठक में सर्वसम्मति से सुबोध कुमार सिंह को संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए.
समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
बैठक में होली मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. डिजीटल आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया, अखबार और फोन के माध्यम से भेजे जाने का निर्णय लिया गया. आगंतुकों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
आमंत्रित गायक मंडलियाँ और प्रमुख हस्तियाँ
समारोह में चार अलग-अलग गायक मंडलियों (टोलियों) को आमंत्रित किया जाएगा. ब्रह्मर्षि समाज के अलावा अन्य प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा.
प्रचार के लिए क्षेत्रवार लोगों को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया, साथ ही बैनर और होर्डिंग्स लगाने का भी निर्णय लिया गया.होली मिलन समारोह का आयोजन 9 मार्च 2025 (रविवार) को सायं 4 बजे से नेताजी सुभाष पार्क, आदित्यपुर-1 में किया जाएगा.
सम्मानित सदस्य और उनकी प्रतिबद्धता
बैठक में श्रीराम ठाकुर, अवधेश्वर ठाकुर, अजय कुमार सिंह, विनीत प्रसाद सिन्हा, चंद्रमा पांडे, नवल किशोर सिंह, भोगेंद्रनाथ झा, अर्जुन शाही, सुशील मिश्र, राजकुमार सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, कुमार देवेंद्र, सुधाकर ठाकुर, श्यामज्ञानी शाही, जैनेंद्र कुमार मुन्ना, सतीश शर्मा, संजय मिश्रा, रविंद्र सिंह, राजेश चौधरी, शंभूनाथ प्रसाद, हरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, अरुण राय, पवन कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजू मिश्रा, पंकज सिंह सहित कई अन्य सम्मानित ब्रह्मर्षि बंधु उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: पीएचडी परिसर को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव, कर्मचारी महासंघ का विरोध