Chaibasa: संघर्ष की तैयारी, चाईबासा में कैसा होगा झामुमो का धरना बनी रणनीति

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा की नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला परिषद कार्यालय परिसर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी ने की. बैठक का मुख्य विषय 27 मई 2025 को झामुमो केंद्र समिति के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय चाईबासा में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर था. इस प्रदर्शन की रूपरेखा तय करने के लिए उपस्थित सदस्यों के बीच विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम की तैयारी, भागीदारी और संदेश को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई.

प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में झामुमो के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे, जिनमें तहसीन आमीन, संचु तिर्की, कुंवर प्रताप सिंह, इम्तियाज अहमद, रवि रजक, शिवचरण मछुआ, उमेश कुमार, बिरसा मछुआ, मोहम्मद शहीद अनवर, सुधीर भदोरिया, सूरज कुमार, मोहम्मद फरहान, चंदू कारवां, मोहम्मद अनस जमाल, पंकज कुमार, मोहम्मद वसीम, नीलमणि टोपनो, मोहम्मद तंजील एवं आदिल रशीद शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर सप्ताह मांगी जाएगी प्रगति रिपोर्ट, JNAC की समीक्षा बैठक में योजनाओं पर सख्ती

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time