Jamshedpur: हर सप्ताह मांगी जाएगी प्रगति रिपोर्ट, JNAC की समीक्षा बैठक में योजनाओं पर सख्ती

जमशेदपुर: शहर में चल रही 15वें वित्त आयोग और नगर विकास योजनाओं की समीक्षा शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने की. समीक्षा के दौरान उपनगर आयुक्त ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे हर सप्ताह योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट सौंपें. बैठक में समिति के विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, अभियंता और सभी संवेदक भी मौजूद थे.

समीक्षा बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय
1. सालगाझुड़ी शवगृह निर्माण पर चेतावनी
शवगृह निर्माण में प्रगति न होने पर संवेदक गुप्ता कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया गया. उन्हें हर सप्ताह कार्य की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया है.

2. बिरसानगर में बच्चों के लिए खेल मैदान
सिद्धू-कान्हू चौक के समीप बन रहे स्टेडियम में जमीन समतलीकरण और गोल पोस्ट लगाने का निर्देश दिया गया ताकि स्थानीय बच्चे वहां खेल सकें.

3. भोजपुरी घाट पर रिवर फ्रंट का धीमा कार्य
रिवर फ्रंट निर्माण कर रही सोलन इंटरप्राइजेज को कार्य में धीमी गति के लिए नोटिस भेजा गया. संवेदक को कार्य में तेजी लाने को कहा गया है.

4. बागुनहातु में तालाब सौंदर्यीकरण शुरू
यहां सूखे तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य शनिवार से प्रारंभ किया जाएगा. नाली की समस्या पहले ही सुलझा ली गई है.

5. बिरसानगर में नाली और फेवस ब्लॉक निर्माण
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पास फेवस ब्लॉक और नाली के निर्माण कार्य के लिए संवेदक को तत्काल कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया गया है.

6. संडे मार्केट क्षेत्र में विकास कार्य
बिरसानगर संडे मार्केट के पास श्रीराम इंटरप्राइजेज द्वारा सोमवार से नाली और फेवस ब्लॉक का कार्य शुरू किया जाएगा. कालीकरण का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अब मासिक धर्म शर्म नहीं – शिक्षा का बनेगा विषय, 30 विद्यालयों में लगाए जाएंगे सैनिटरी बॉक्स

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time