Jamshedpur: अब मासिक धर्म शर्म नहीं – शिक्षा का बनेगा विषय, 30 विद्यालयों में लगाए जाएंगे सैनिटरी बॉक्स

जमशेदपुर: रेडियो धूम 104.8 एफएम और श्रीलेदर्स के संयुक्त प्रयास से पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के 30 सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में सैनिटरी नेपकिन पैड बॉक्स लगाए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है. इस कार्यक्रम की शुरुआत पोटका प्रखंड के टांगराईन विद्यालय से हुई. यहाँ छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की अहमियत समझाई गई. ट्रिपल वन सेव लाइफ हॉस्पिटल की प्रशिक्षित नर्स शकुंतला देवी और सुषमा एक्का ने छात्राओं को हाइजीन संबंधी व्यवहार, संक्रमण से बचाव और मानसिक जागरूकता के पहलुओं पर संवाद किया.

संसाधन उपलब्धता से आत्मविश्वास में इज़ाफा
कार्यक्रम में श्रीलेदर्स की ओर से शेखर डे ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्रा को सुविधा और सम्मान भी देना है. यह पहल उनके आत्मबल को भी मज़बूत करेगी.” विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह केवल स्वच्छता की बात नहीं, बल्कि हमारी बेटियों को आत्मसम्मान और जागरूकता देने का प्रयास है.”

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इनमें शामिल थे – उज्ज्वल कुमार मंडल, राजीव सिंह, दशमत मुर्मू, निरंजन सरदार, राजेंद्र सिंह मुंडा, चंद्रकला मुंडा, रीला सरदार और रेडियो धूम की टीम से बुलंद इक़बाल खान, अखिलेश प्रसाद, आरजे प्रसून, आरजे श्वेता और सजन विश्वास.

बदलाव की ओर एक साहसिक कदम
यह कार्यक्रम न केवल ग्रामीण विद्यालयों में सुविधाओं की स्थापना का प्रयास है, बल्कि सामाजिक वर्जनाओं को चुनौती देकर किशोरियों को एक स्वस्थ, आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर करने का संकल्प भी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हादसे के बाद ज़ख्मों पर मरहम, मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा गणेश पूजा महोत्सव का उद्घाटन 14 को, 30 सितंबर तक शहरवासी मेले का ले सकेंगे आनंद, 

बाला गणपति बिलास का इस बार 108 वाँ श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव जमशेदपुर : शहर में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य…

Spread the love

Jamshedpur : काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम का इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ में चयन, दिल्ली के भारत मंडपम में दिखेगा जमशेदपुर का टैलेंट

जमशेदपुर :  साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल के मेधावी छात्र शुभम  का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ के तहत राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time