Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही बच्चे विद्यालय पहुंचे जानवर को देखकर भागने लगे और पुरा गांव में दहशत फैल गई। और बच्चों व शिक्षकों में खलबली मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और स्कूल परिसर को खाली कराया गया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। प्रशासन और वन विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने और स्कूल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले सिल्ली प्रखंड के मारदु गांव के एक घर में बाघ घुस आया था। जिसे वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया था। इस तरह की घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें  :Jamshedpur  : जरूरतमंद कैदी को कानूनी सहायता दिलाने में तत्परता दिखाएं एलएडीसी : विदेश सिन्हा 

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी चिड़िया में शिक्षकों की बैठक, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया प्रेरित डीएवी चिड़िया में प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि का शिक्षकों ने किया स्वागत गुवा : सेल…

Spread the love

Muri : जेपीएससी आयु सीमा संशोधन को लेकर लोक भवन पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, महामहिम ने दिया सकारात्मक आश्वासन

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा पर छात्रों में नाराजगी मुरी : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा के आयु सीमा निर्धारण को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *