Baharagoda : खंडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

  • स्थापना दिवस पर आयोजित हुई अंतर विद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सात अंतर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर बीनी षाड़ंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण जेना, विद्याधर बेरा, मृत्युंजय माईती और ज्योत्स्ना मयी बेरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय तरापद षाड़ंगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

इसे भी पढ़ें : Purulia : पुरुलिया का लाल गंगाधर महतो राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में करेगा पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व

31 जनवरी को सम्मानित होंगे विजेता प्रतिभागी

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व शिक्षक मनोरंजन गिरी ने किया। आयोजकों ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आगामी 31 जनवरी को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक कमल पड़िहारी सहित शिक्षक रतिकांत सीट, मृणाल कांति घोष, पूर्णेन्दु हंसदा, देवाशीष गिरी, हरिपद पाल, अजीत पाल, बंकिमचंद्र पाइकिरा, शामो बारीक, धीरेंद्र माइती, देबेन्द्र सीट, बालक जेना समेत अनेक शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय की शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time